Header Ads

 

छोटका सिंहनपुरा रानी तालाब में डूबने से दो की मौत, शव बरामद

- कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने भेजा अंत्य परीक्षण गृह

संवाददाता, सिमरी(बक्सर) : थाना क्षेत्र के छोटका सिंहनपुरा गांव स्थित रानी तालाब में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम 3:15 की है। मृतक अरमान कुमार (15 वर्ष) पिता हरेकृष्णा सिंह एवं आनंद कुमार (12 वर्ष) पिता अनिल कुमार राम छोटका सिंहनपुरा के निवासी बताए जाते है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अरमान और आनंद अपने दोस्तों के साथ रानी तालाब में स्नान करने गए थे। स्नान के कर्म कर्म में पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए। साथियों द्वारा उन्हें बचाने का भरपूर प्रयास किया गया, परंतु वह सफल नहीं हुए। तब तक यह बात गांव में आग की तरह फैल गई। लोग तालाब की ओर दौड़ पड़े। कुछ युवक तालाब में प्रवेश कर उन्हें खोजने लगे। इसी दौरान दोनों का शव बरामद हुआ। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सदलबल पहुंचे थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात दोनों शव को अन्त्य परीक्षण गृह भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से दोनों मृतक के स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल था। आज पड़ोस के लोग भले हैं उन्हें लाख संपना दे रहे थे, लेकिन पुत्र खोने की पीड़ा सबके चेहरे पर स्पष्ट रूप से झलक रही थी। सामाजिक कार्यकर्ता विवेकानंद ओझा, टूना ओझा आदि ने स्थानीय प्रशासन से मृतक के आश्रित को सरकार द्वारा निर्धारित राहत सहायता मुहैया कराने की मांग किया है। अंचलाधिकारी वीएस पांडेय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विभागीय नियमानुसार आपदा राहत सहायता का लाभ मुहैया करा दिया जाएगा।

No comments